Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार : जमीनी विवाद मे युवक की हत्या, दो महिलाएं गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद मे एक युवक की पिटाई कर दी गई जिससे उसकी मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरांव थाना क्षेत्र के डढ़िया गजाधरपुर गांव में हुई। बताया गया कि डढि़या गजाधरपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय भीम विश्‍वकर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह भी उसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। बात बढ़ी तो विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इससे भीम व दो महिलाएं जख्मी हो गईं। घायल भीम को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में यमुनापार के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का कहना है कि भूमि विवाद में घटना हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad