Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुश्किल समय मे बेहद भावुक रहे मुलायम सिंह का सहारा बने रहे अखिलेश

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का लखनऊ के पिपराघाट पर रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पूरा परिवार घाट पर मौजूद था। इस दौरान मुलायम सिंह यादव बेहद भावुक नजर आए। स्वास्थ्य कारणों से वह खुद भी अपने चेकअप के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। इस सबके बीच अखिलेश लगातार सक्रिय रहे और पिता मुलायम का लगातार सहारा बने रहे। घाट पर मौजूद सभी लोग वहां खड़े रहे पर जैसे ही मुलायम गाड़ी से बाहर निकलने लगे अखिलेश ने उन्हें वहीं बैठे रहने का इशारा किया। 

SV News

साधना गुप्ता (62) का शनिवार सुबह निधन हुआ था। वह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनके निधन के बाद मुलायम सिंह यादव के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। मुलायम सिंह यादव कई बार सार्वजनिक रूप से भी साधना गुप्ता की तारीफें करते रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad