Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

"हर घर तिरंगा" अभियान सराहनीय पहल : सांसद रीता जोशी

SV News

आजादी का अमृत महोत्सव : सांसद के नेतृत्व मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

SV News

मेजारोड, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)।
क्षेत्र मे आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को दोपहर मेजारोड बाजार मे सांसद प्रयागराज प्रोफेसर डॉ रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि शासन की "हर घर तिरंगा" अभियान बहुत ही सराहनीय पहल है। इस पहल को ध्यान मे रखते हुए सभी लोग हर घर पर तिरंगा लगाएं। तिरंगा यात्रा मे जुटे सैकड़ों समाजसेवी व पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर समूचे बाजार में भ्रमण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कलेक्टर पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजा मुन्नन शुक्ला, डॉ चन्द्रमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आशीष मिश्रा मुन्ना, कामेश्वर पटेल, प्रधान संघ अध्यक्ष उरुवा राजेश द्विवेदी, बाबा ओझा, रिंकू ओझा, विष्णु शुक्ला सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad