suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज बुधवार 24 अगस्त 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। आज अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे। किसी आवश्यक कार्य में व्यवधान से बेचैनी हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पुरानी निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। हनुमानजी की आराधना करके शुरू किया गया काम लाभदायक सिद्ध होगा। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
विद्यार्थी अपने काम में सुस्त और उदासीन रहेंगे। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार की गति धीमी रह सकती है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा होगा। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे। परिवार के लोगों को आपके आपकी सलाह की आवश्यकता हो सकती है। इच्छाओं में समझौता करना पड़ सकता है। आपको अपने खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अनावश्ययक तनाव स्वास्थ्य को कष्ट दे सकता है। छात्रों के लिए यह अनुकूल समय होगा। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज आप अपने काम करने के बारे में बहुत उत्साही महसूस कर सकते हैं। आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में कार्य समय पर होंगे। उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी। आप सकारात्मक सोचें। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए कठिन हो सकता है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। मानसिक रूप से भी थकान रहेगी। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ सहयोग रखना आवश्यक है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है। ड्राइविंग करते समय पूरी सावधानी बरतें। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य की चिंता का कारण बनेगा। इस तरह की छोटी-छोटी समस्याएं आज रहेंगी। पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी रह सकती है।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम होंगे। दातों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आजकल दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप अथवा दखलअंदाजी करना उचित नहीं है। अत्यधिक इगो रखने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। बेकार की बातों की वजह से लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते है।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। आपको जिन कार्यों में रुकावट आने से निराशा हो रही थी, आज में कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। उधारी से बचें तथा अनावश्यक खर्च ना होने दें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज अपनों से धोखा मिल सकता है। किसी चीज के खो जाने या वक्त पर न मिलने से उलझन होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह न लें। आज आपको किसी अपने के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। इस वक्त खुश रहने की कोशिश करें और भगवान का ध्यान करें।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)