Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सुजावन देव में उमड़ा आस्था का सैलाब

sv news


मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप, लगाई गई सुरक्षा की गुहार

घूरपुर, प्रयागराज (अमरसिंह निषाद)।  कार्तिक माह में ऐसी मान्यता है कि पांच रविवार सुजावन देव घाट पर चलता है। जिसमें दूरदराज से लोग यमुना स्नान करने हेतु आते हैं। लेकिन इस बार यमुना नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने के कारण ग्राम प्रधान देवरिया महंत राजीव गिरी एवं सुजावन देव मंदिर के मुख्य पुजारी महंत ज्ञानेंद्र गोस्वामी जी ने 2 दिन पहले सुरक्षा आदि को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा था। 

गौरतलब हो कि भाई दूज के पर्व पर दो दिवसीय मेला लगता है जिसमें दो से तीन लाख की तादाद में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले के दृष्टिकोण से देखते हुए एवं पानी को देखते हुए मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था जल पुलिस की व्यवस्था मेले में लाइट की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था सुलभ शौचालय की व्यवस्था महिलाओं के वस्त्र बदलने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी जी ने बताया कि ऐतिहासिक पौराणिक मान्यता के अनुसार सुजावन देव फिर से यमुना नदी के मध्य बीचो-बीच विराजमान हुए हैं जबकि 5 साल से यमुना जी का पानी पीछे चला जाता था। सुजावन देव किनारे हो जाते थे, लेकिन इस ऐसा नहीं है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad