Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज मे पटाखे से युवक का पेड़ू फटने से मौत, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के हंडिया बरौत मे पटाखे फोड़ते समय युवक का पेड़ू फट गया जिससे उसकी मौत हो गई। हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के ग्राम भीटी में पटाखा फोड़ते समय युवक का पेडू फट गया। उसकी मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि भीटी कठउपुर गांव निवासी विदेशी बिंद पुत्र कल्लू राम बिंद (18) मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे पटाखा फोड़ रहा था। एक लोटे में रखकर पटाखा छोड़ने लगा। जैसे ही पटाखे में आग लगाई, लोटा ब्लास्ट होकर दो टुकड़ा हो गया। उसका एक हिस्सा विदेशी के पेड़ू में जा घुसा जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख काफी लोग इकट्ठा हो गए और उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक विदेशी पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पिता कल्लू राम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad