Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: माघ मेला का पहला स्नान कल, स्नान के लिए 14 घाट तैयार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। संगमगरी प्रयागराज भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। 6 जनवरी यानी कल माघ मेले का पहला स्नान है। इसे पौष पूर्णिमा का स्नान भी कहते हैं। इसके लिए संगम की रेती पर 8 किमी. के दायरे तंबुओं का शहर बसाया गया है।
पहले स्नान और कल्पवास के लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके लिए 14 स्नान घाट तैयार किए गए हैं। इस बार देश-दुनिया से करीब 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यह पर्व 18 फरवरी को महा शिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न होगा। 
माघ महीने में कल्पवास, कृष्ण उपासना का विशेष महत्व है। कल्पवास 40 दिन का होता है। सिर्फ भारत से नहीं, विदेशों से भी श्रद्धालु कल्पवास के लिए यहां आते हैं। भक्त 40 दिन संन्यासियों की जिंदगी जीते हैं। ऐसा माना जाता है कि नियम पूर्वक कल्पवास करने से व्यक्ति जीवन की हर कठिनाइयों का समाधान खोजने में सक्षम हो जाता है। इतना ही नहीं, मन और इंद्रियों पर नियंत्रण करने की शक्ति भी प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति के सारे सांसारिक तनाव दूर हो जाते हैं। वह मृत्यु के बाद मोक्ष को प्राप्त होता है।
महाकुंभ का रिहर्सल है माघ मेला
योगी सरकार इसे 2025 में लगने वाले महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर देख रही है। यही कारण है कि माघ मेले का सरकार ने खूब प्रमोशन किया है। मेलाधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 6 जनवरी से 18 फरवरी को अंतिम स्नान पर्व तक मेले में इस बार खास तैयारियां की गई हैं।

मेले में पहली बार 500 बेड की हाईटेक डॉरमेट्री

महाकुंभ की तर्ज पर अरैल की ओर टेंट सिटी बसाई गई है। यहां श्रद्धालुओं को रुकने के लिए पैसे पेड करने होंगे।
मेलाधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि माघ मेला में पहली बार यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड की डॉरमेट्री तैयार की गई है। इसमें कोई भी सामान्य श्रद्धालु ठहर सकता है। इसे फाइव स्टार सुविधाओं से लैस किया गया है। इस बार माघ मेले में महाकुंभ की तर्ज पर अरैल की ओर टेंट सिटी बसाई गई है। यहां भक्तों को रुकने के लिए पैसे पेड करने होंगे।
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि पौष पूर्णिमा के प्रथम स्थान पर्व पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले स्नान पर्व पर 14 स्थाई घाट तैयार किए गए हैं। इन स्नान घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तैयार किया गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad