Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: भूख हड़ताल पर बैठे रहे सिटी बस के संविदा कर्मी

SV News

तीन लोगों की तबीयत हुई खराब

प्रयागराज (राजेश सिंह)। झूंसी स्थित रोडवेज की कार्यशाला में भूख हड़ताल पर बैठे तीन और संविदा कर्मियों की तबीयत शनिवार को खराब हो गई। सभी को धरना स्थल से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के मंत्री संजय सिंह यादव को एसआरएन रेफर कर दिया गया। हालत खराब होने के बाद भी संजय ने कहा कि उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
इस बीच तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने कोई भी अफसर नहीं पहुंचा। दरअसल 90 से ज्यादा सिटी बसें फिटनेस न होने की वजह से बंद हो गई हैं। इस वजह से उससे जुड़े संविदा कर्मियों के समक्ष रोजगार संकट आ गया है। कर्मचारियों की मांग है कि बसों की फिटनेस बढ़ाई जाए या उन्हें परिवहन निगम की बसों में लगाया जाए। बृहस्पतिवार 16 फरवरी की सुबह से ही सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को दो कर्मियों की तबीयत खराब हुई। उपचार के बाद वह सब फिर से आंदोलन में शामिल हो गए। वहीं शनिवार को तीन और संविदाकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई।
हरिशंकर यादव व अभय राज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं एसआरएन लाए गए कर्मचारी नेता संजय सिंह यादव ने कहा कि हम अपना अधिकार, अपनी रोजी रोटी लेकर रहेंगे। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के महामंत्री सत्यनारायण यादव ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की कहा की। कहा कि हम संविदाकर्मियों के साथ हैं। उधर, अनशन में जबर सिंह, अंकित श्रीवास्तव, संदीप, शंभू, अमित पाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि अगर मंगलवार शाम तक उनकी मांगें पूरी न हुईं तो सभी संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad