Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: भ्रष्टाचार के खिलाफ कोरांव में बड़ी कार्रवाई, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोरांव में बड़ी कार्रवाई की गई है। सीडीओ के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने भ्रष्टाचारी ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की तहत कार्रवाई जारी है। सीडीओ आईएएस गौरव कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित किया है। ग्राम पंचायत सचिव सुधीर जयशेखर पर गाज गिरी है। शासन के धन में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप था। बिना काम कराए खजाने से रुपए निकाल लिए गए थे। ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। जांच की आंच में ग्राम पंचायत सचिव फंस गया। कोरांव ब्लॉक के बढवारीकला गांव का मामला है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad