Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान में जुटे डॉ संगम मिश्र

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ संगम मिश्र शहर दक्षिणी, करछना विधानसभा होते हुए मेजा विधानसभा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। क्षेत्र के कई लोगों के यहां दुख सुख में सम्मिलित हुए। डॉ संगम मिश्र मांडा ब्लॉक के राजपुर गांव गए, जहां मंडी परिषद के पूर्व सभापति भगवान दास कुशवाहा की बहू के आकस्मिक निधन पर उनके घर जाकर शोक प्रकट किया। डॉ संगम मिश्र ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दुख की इस महान घड़ी में परिवार को ईश्वर सहनशक्ति दें, मांडा ब्लॉक के बभनी हेठार गांव भी गए। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री की माता के निधन पर शोक प्रकट किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ संगम मिश्र जफरा मसौली गांव ब्लॉक मांडा में अमरेश तिवारी के यहां भी गए, जहां उनकी माता के निधन पर दुख एवं शोक प्रकट किया। डॉ संगम मिश्र के साथ यमुनापार के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप शुक्ल, एस.के. तिवारी, सुशील शर्मा, शंकरदेव त्रिपाठी, यश विक्रम, आकाश एवं घनश्याम आदि लोग रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad