Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरी की सुरक्षा में चल रही एस्कॉर्ट हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच पुलिसकर्मी घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बाघंबरी मठ गद्दी के मुख्य पीठाधीश्वर और संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरी की सुरक्षा में चल रही एस्कार्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बृहस्पतिवार को हंडिया के पास हुआ। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कार्ट के सामने अचानक गाय के आ जाने के कारण हादसा हुआ है। महंत बलवीर गिरी वाराणसी से प्रयागराज लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी हंडिया के पास पहुंची थी कि सामने गाय आ जाने के कारण एस्कार्ट में चल रही गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। उसमें सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। यह सभी पुलिसकर्मी बलवीर गिरी की सुरक्षा में लगे थे। हादसा हंडिया में फायर स्टेशन से सामने हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
वहीं, हादसे में हीरो पुक गाड़ी सवार पारस नाथ गुप्ता (55) निवासी मानिकपुर भी घायल हो गया। महंत बलवीर गिरी ने घायल हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल अंबुज यादव, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार और गनर अजीत भारती को अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अजीत को छुट्टी दे गई। अन्य सिपाहियों को भर्ती कर लिया गया है। दूसरी ओर हीरो पुक सवार पारस नाथ गुप्ता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad