Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

ट्रेक्टर एजेंसी खुलने से इस क्षेत्र का तेजी से होगा विकास: रीता जोशी

 

sv news

यमुनापार, प्रयागराज (अभिषेक मिश्र)। स्थानीय मांडा खास गिरधरपुर स्थित महिंद्रा कंपनी के ट्रेकस्टार ट्रैक्टर एजेंसी महादेव इंटरप्राईजेज का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि प्रयागराज की लोकप्रिय सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने फीता काटकर किया। सांसद डॉ रीता जोशी ने कहा कि इस एजेंसी के यहां खुलने से इस क्षेत्र का और विकास होगा। छेत्र की उन्नति के लिए इस तरह की एजेंसी का होना आवश्यक है। जिससे आसपास के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए किसी अन्य जगह भी नहीं जाना पड़ेगा।प्रोपराइटर उद्योगपति धर्म प्रकाश शुक्ला इसके लिए बधाई के पात्र हैं।वहीं कंपनी हेड ने ट्रैक्टर की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों की उम्मीदों पर ये ट्रैक्टर पूर्णत: खरा उतरता है। यह अधिक उंचाई पर भी आसानी से चढ़ सकता है। किसी झटके को सह सकता है। आगे व पीछे एक समान स्पीड से चल सकता है।इस दौरान राम उजागीर शुक्ला, धनंजय शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, आशीष मिश्रा मुन्ना  अमरेश तिवारी अरुण त्रिपाठी,शैलेश सिंह सैलू मनीष वर्मा विशंभर पाण्डेय हेमंत सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad