Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

हम अपने समाज के महापुरुषों के विचारों पर सतत आगे बढ़ते चलेंगे: उदयराज कुशवाहा

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। कोरांव तहसील क्षेत्र में रविवार को कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज के लोगों ने एक सामाजिक बैठक आयोजित किया। बैठक कोरांव स्थित के सी एन सिंह गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा ने करते हुए बताया कि अपने समाज के लोग एकजुट होकर ही आगे बढ़ सकते हैं।

SV News

वहीं सैनी समाज के संरक्षक उदय राज कुशवाहा ने कहा कि हम सब का गौरवशाली इतिहास रहा है, हम अपने समाज के महापुरुषों के विचारों पर सतत आगे बढ़ते चलेंगे। वहीं अन्य संबोधन में विनय कुशवाहा, चंद्रशेखर मौर्य, अनिल कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, एडवोकेट शशिकांत कुशवाहा, छठे सिंह शाक्य, डॉक्टर पारस कुशवाहा, निर्मला देवी ने भी उक्त बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान धरावल मेजा सूर्यमणि कुशवाहा ने करते हुए बताया कि यमुनापार के विकासखंडों में जिसमें कोरांव ब्लॉक का अध्यक्ष सूर्य लाल कुशवाहा अवकाश प्राप्त शिक्षक को सर्वसम्मत से नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad