Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राजस्थान के नए सीएम का यूपी से सियासी कनेक्शन, इस दिग्गज प्रत्याशी के लिए किया था प्रचार

SV News

नैनी, प्रयागराज (केएन शुक्ल घंटी)। राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा संगठन में अच्छी पकड़ रखते हैं। कार्यकर्ताओं के रुख को समझते हैं। यही वजह है कि चुनाव के दौरान उनकी जिम्मेदारियों को संगठन बढ़ा देता है। उनका संगमनगरी से गहरा नाता है। जब भी मौका मिलता है वह यहां जरूर आते हैं। अधिकांश बार पार्टी कार्यकर्ताओं के घर ही ठहरे हैं।
करीब चार माह पूर्व वह प्रयागराज में पत्नी व बेटे के साथ आए थे। संगम स्नान के बाद बड़े हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया था। इसके अतिरिक्त 20 अगस्त 2023 को रेलवे की यात्री सुविधा समिति में सदस्य के नाते आए थे। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक बैठक कर संगठन की गतिविधियों को भी जाना था।
अतुल सेठ महराज की नैनी में हुई कथा में शामिल होने वह संगठन मंत्री चंद्रशेखर के साथ आए थे। तब दरभंगा कालोनी निवासी भाजपा नेता सुबोध सिंह के घर ठहरे थे। सुबोध सिंह के अनुसार वह 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहे। प्रयागराज व कौशांबी में करीब एक सप्ताह प्रवास कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार किए थे। सिराथू में उनकी विशेष सक्रियता रही।
यही वजह है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही यहां के भाजपाई उत्साहित हो गए। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक की। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश में डा. मोहन यादव व राजस्थान में भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा पर खुशी जताई।
इसमें महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, महापौर गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, विक्रम सिंह पटेल, रईस चंद्र शुक्ला, डा. संगम मिश्रा, डा. एलएस ओझा, डा. सुशील सिन्हा, पदुम जायसवाल, किरन जायसवाल, नवीन शुक्ला, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad