Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: मां की दवा लेने निकले दो दिन से लापता युवक का यमुना में मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। दो दिन पहले घर से निकले सूरज श्रीवास्तव (23) का आज सुबह यमुना नदी के ककरहा घाट पर शव उतराता मिला। युवक करेली थाना क्षेत्र के सदियापुर गांव का रहने वाला था। वह घर पर रहकर नास्ते की दुकान चलाता था। छोटे भाई राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह उनका भाई घर से मां की दवा लेने के लिए निकला था। उसके से उसका कुछ पता नहीं चला। दो दिनों से उसे सब जगह खोजते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सूरज यमुना नदी में कैसे पहुंचा यह उसके परिवार वाले भी नहीं बता पाए। पिता गोपाल की पहले ही मौत हो चुकी है। सूरज तीन भाइयों में बड़ा था। घर में मां माला के अलावा उसकी छह बहनें भी हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad