Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शोक संवेदना व्यक्त करने सपा कार्यकर्ता के घर पहुचें पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह

SV News

मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव)। क्षेत्र के दीघीया के सपा कार्यकर्ता व छोटा भाई के नाम से चर्चित सपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र यादव की बीते 22 मार्च को हुई आकस्मिक निधन ने हर किसी सदमें मे डाल दिया है। सपाई लगातार मृतक कार्यकर्ता के घर पहुंच शोक व्यक्त कर परिजनों का ढाढस बढ़ा रहे हैँ।
इसी क्रम के बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व लोकसभा प्रत्यासी उज्ज्वल रमन सिंह दर्जनों समर्थको के साथ कार्यकर्ता के घर पहुचें। उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक जताते हुए उनका ढाढस बढ़ाया। उक्त मंत्री ने कहा की शैलेन्द्र पार्टी का ईमानदार कार्यकर्ता था। उसकी यादें भुलाई नही जा सकती। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बब्बू यादव, अनुज,विमल यादव,संजय प्रधान साहित तमाम सपाई रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad