Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

हंडिया में हुई मासूम की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। हंडिया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात मां के साथ सो रही मासूम की हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर के बगल झाड़ियों में मिला था। तत्काल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। वहीं 48 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
बता दें कि शुक्रवार को पुलिस आयुक्त रमित शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर के निर्देशन मे व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हण्डिया बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक शिप्रा अनुराधा मय पुलिस टीम द्वारा हत्या के आरोपी सूरज उर्फ लल्ली पुत्र राम गरीब निवासी ग्राम मन्दर थाना हण्डिया को 48 घण्टे के भीतर शुक्रवार को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत उसके निवास ग्राम मन्दर के पास से गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad