Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: स्लीपिंग पॉड तैयार, 15 जून के पहले स्लीपिंग पाॅड का शुभारंभ

SV News

फैमिली के लिए यलो, कपल के लिए ग्रीन, महिलाओं के लिए पिंक कलर का होगा रेलवे का स्लीपिंग पॉड्स

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर भारत के पहले स्लीपिंग पाॅड का शुभारंभ 15 जून के पहले हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में स्लीपिंग पॉड तैयार हो चुका है। अब यहां थोड़ा-बहुत फीनिशिंग का ही काम रह गया है। जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड बनाने वाली ही फर्म कानपुर सेंट्रल पर भी उसे बना रही है। प्रयागराज जंक्शन के बाद दूसरा स्लीपिंग पॉड का शुभारंभ कानपुर में होगा।
प्रयागराज जंक्शन पर अभी 72 स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। इसी का शुभारंभ यहां होना है। हालांकि, महाकुंभ तक यहां कुल 140 स्लीपिंग पॉड तैयार किए जाने हैं। यहां चार कैटेगरी के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। इसमें सिंगल पैसेंजर के लिए 48 स्लीपिंग पॉड ऑरेंज कलर के बनाए गए हैं। चार फैमिली स्लीपिंग पॉड येलो कलर के बनाए गए हैं। फैमिली स्लीपिंग पॉड में अटैच टॉयलेट की भी सुविधा प्रदान की गई है।
साथ ही महिलाओं के लिए 10 पिंक कलर के स्लीपिंग पॉड तैयार किए गए हैं। वहीं, ग्रीन कलर में कपल के लिए 10 स्लीपिंग पॉड बनाए गए हैं। ट्रिपल पी मॉडल के तहत इन स्लीपिंग पॉड का लाभ आम जनता अगले कुछ दिन में ले सकेंगी। स्लीपिंग पॉड में यात्री दो घंटे से 48 घंटे तक की बुकिंग करवा सकेंगे। इसके किराये का निर्धारण जल्द हो जाएगा।

स्लीपिंग पॉड में मिलेगी यह सुविधा

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में बने स्लीपिंग पॉड में रुकने वाले लोगों को एयर कंडीशंड केबिन के अंदर रुकने की सुविधा मिलेगी। वहां फ्री वाईफाई, मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। स्लीपिंग पॉड का निर्माण करवाने अमृतेश्वर सिंह और योगेंद्र पांडेय ने बताया कि यहां पर रुकने के साथ ही लोगों को खाने-पीने की सुविधा दिए जाने की भी तैयारी है। सिंगल और डबल पॉड में रुकने वालों के लिए कॉमन वाश रूम होगा। यात्रियों के सामान रखने के लिए लॉकर की भी सुविधा रहेगी।

प्रयागराज जंक्शन पर बनाया जा रहा स्लीपिंग पॉड तकरीबन तैयार हो गया है। अगले कुछ दिन में इसका शुभारंभ हो सकता है। - रागिनी सिंह, पीआरओ, एनसीआर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad