Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: करछना में अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत, मचा कोहराम

SV News

मार्निंग वॉक के दौरान दुर्घटना की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के बेला चौराहे पर बीच सड़क एक महिला का कुचला शव मिलने से हड़कंप मच गया। मार्निंग वॉक के दौरान महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम फूलकली उम्र करीब 55 वर्ष पत्नी पर्वत सिंह निवासी हिंदूपुर बताया गया। आशंका जताई जा रही है कि वह शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली और अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लिखापढ़ी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad