Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनानगर में युवक की हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हाईवे पर जल निगम के सामने एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक के शव के बगल चैन पड़ी मिली है।


आंशका जताई जा रही है कि पहले चैन से गला दबाया गया और फिर उसके कनपटी पर गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो युवक की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मामले में पुलिसिया जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का नाम स्पष्ट नहीं हो सका था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad