Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: पुल पर बाइक खड़ी कर रेल कर्मचारी ने कर्जन ब्रिज से लगाई मौत की छलांग

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। रेलवे विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत कर्मचारी सतीश कुमार त्रिपाठी (34) पुत्र रामबोध त्रिपाठी ने फाफामऊ के कर्जन ब्रिज से छलांग लगा दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग भी उनके इस कदम से हैरान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फाफामऊ थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध का पूरा निवासी सतीश कुमार त्रिपाठी सूबेदारगंज रेलवे ऑफिस में सुपरिटेंडेंट के पद पर काम करते थे। वह सोमवार को सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। फाफामऊ कर्जन पुल पर बाइक खड़ी करके नीचे कूद गए। यह देख पुल पर से गुजर रहे लोगों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। बालू में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ले जा रही थी। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वह पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर थे। पत्नी सीटू त्रिपाठी को एक वर्ष पूर्व जुड़वा बेटे पैदा हुए हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजन मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad