प्रयागराज (राजेश सिंह)। नए यमुना पुल के पास लेप्रोसी चौराहे पर बाइक सवार मां बेटे को अनियंत्रित डंपर ने कुचला दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग 5.30 बजे बाइक से शहर जा रहे मां बेटे को डंपर ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक कृष्ण बिहारी और उनकी मां उषा मिश्रा निवासी रीवा मध्य प्रदेश हैं। घटना के पश्चात स्थानीय लोगों और पुलिस ने डंपर पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, लेप्रोसी चौराहे पर चल रही अवैध वसूली से बचने का प्रयास कर रहा था हाईवा चालक। इसी दौरान वह तेज गति से भागने लगा। चालक ने अपनी गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार मां बेटे हाईवा की चपेट में आ गए।
स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईवा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध वसूली की शिकायत की भी जांच होगी।