Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में फांसी के फंदे से झूलकर विवाहिता ने दी जान, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के नेवढि़या (कंवरिया) गांव में रविवार सुबह फांसी के फंदे से झूलकर विवाहिता ने जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लालबहादुर की पत्नी रीता देवी (27) रविवार सुबह घर में साड़ी को फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पति लाल बहादुर का कहना है कि शनिवार रात में बच्चों संग खाना खाकर कमरे में रीता सोई थी। रीता देवी का मायका मिर्जापुर में है। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग आ गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर मार डालने का आरोप लगाया। आरोप है कि रीता की पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया गया। साक्ष्य मिटाने के लिए ससुरालियों ने उसकी लाश को पंखे में साड़ी के फंदे से लटका दिया। मेजा थाने के दरोगा बृजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के खातिर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाया है। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पड़ोस के लोगों का कहना है कि रीता से आए दिन ससुरालियों से विवाद होता रहा। रीता को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जाता है कि विवाद की वजह से ही रीता तीन माह तक मायके में थीं। चार रोज पहले ससुरालियों ने रीता को घर ले आए थे। रीता की शादी लालबहादुर संग बारह वर्ष पहले हुई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad