Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

लगातार जनसुनवाई कर फरियादियों के लिए मसीहा बन गए हैं डीसीपी यमुनानगर

SV News

सुबह से शाम तक अपने कार्यालय में बैठकर सुनते हैं फरियादियों की समस्याएं

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। आईपीएस अधिकारी डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव इस समय यमुनानगर में पीड़ितों के लिए मसीहा बन गए हैं। लगातार जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित कर लोगों में लोकप्रिय हो गए हैं। रोजाना सौ से डेढ़ सौ पीड़ित उनके पास न्याय की आस लेकर पहुंच रहे हैं। हर रोज उनके द्वारा कई ऐसे मामलों का निस्तारण कराया जा रहा है जो कई सालों और कई महीनों से पेंडिंग थे। इस समय वह अपनी कार्यशैली से सामने वाले को इतना प्रभावित कर देते हैं कि वह ना चाहते हुए भी उनके गुणगान करने लगता है। जिन-जिन पीड़ितों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। वह उनका प्रचार कर रहे हैं। वह दूसरे पीड़ित लोगों से बोल रहे हैं कि यदि डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव के सामने जाओगे तो समस्या का समाधान भी पाओगे। आलम यह हो गया है कि रोजाना सौ से डेढ़ सौ फरियादी उनके सामने आ रहे हैं। इनमें अधिकतर वह हैं जो सालों से न्याय की आस में भटक रहे थे। मौके से ही समाधान का निस्तारण होता देख लोग उन्हें दुआएं देकर जा रहे हैं। डीसीपी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने कहा कि अगर पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करें तो वह उन्हें सूचित करें। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्या से संबंधित कई थाना प्रभारी की जमकर क्लास लगाई जाती है। क्लास लगने के बाद थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल पीड़ित की समस्या को सुना जाता है और उसका निस्तारण किया जाता है।

SV News

मंगलवार को भी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर कार्यालय में जनसुनवाई किया गया। जिसमें यमुनानगर के मेजा, करछना, कौंधियारा, बारा, घूरपुर, मांडा, खीरी, शंकरगढ़, लालापुर से भी कई फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। डीसीपी ने संबंधित समस्याओं को सुना और कुछ का मौके पर निस्तारण किया और कुछ के लिए संबंधित जिम्मेदारों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी द्वारा लगातार जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने की सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad