Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के फूलपुर थाना क्षेत्र में सुबह ग्रामीणों एक युवक का शव खेत में पड़ा देखा तो खलबली मच गई। मृतक की मां ने उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाया है। एसीपी फूलपुर विवेक यादव के साथ ही स्थानीय कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर उसरी गांव का रहने वाला सुरेन्द्र कुमार पुत्र मियां दिन ईंट भट्टे पर मेहनत मजदूरी करता था। वह चार भाई और एक बहन क्रमशः राकेश, श्री राम, बच्चू और सुरेन्द्र तथा एक बहन कंचन हैं, जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक सुरेंद्र भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने धान के खेत में युवक का शव देखा तो सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र के रूप में उसकी पहचान की। घटनास्थल पर जुटे लोगों के मुताबिक मृतक युवक के सिर और चेहरे तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान देखे गए। मृतक की मां ने उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब का लती था। फिलहाल पुलिस हत्या के तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फूलपुर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छान-बीन में पुलिस जुटी है।
एसीपी फूलपुर विवेक यादव का कहना है कि मृतक के परिजन उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फूलपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad