Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गो तस्कर मुजफ्फर की करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क, टीम रवाना

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कुख्यात गो तस्कर और कौड़िहार के ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर के करोड़ों की संपत्ति सोमवार को दोपहर दो बजे कुर्क की जाएगी। इसके लिए पीडीए की टीम चरवा कौशाम्बी के लिए रवाना हो गई है। साथ में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी है। बेगम बाजार थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज का निवासी मुजफ्फर वर्तमान में जेल में बंद है। इसके खिलाफ प्रशासन ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। आपराधिक तरीके से बनाई गई संपत्ति को प्रशासन की ओर से चिन्हित किया गया है। संपत्ति की कुर्की सोमवार को दोपहर दो बजे की जाएगी। पीडीए का दस्ता बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ रवाना हो गया है। अपराध से अर्जित संपत्ति भीखनापुर व भीटी देह माफी थाना क्षेत्र चरवा जनपद कौशांबी में पहले ही चिन्हित की जा चुकी है। इसको कुर्क करने की अनुमति भी जिला मजिस्ट्रेट की ओर से दिया गया है। कुख्यात गो तस्कर की कई करोड़ की संपत्ति को पहले ही कुर्क किया जा चुका है। हाल ही में उसकी कुछ और संपत्तियों की जानकारी हुई थी, जिसके बाद कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी गई थी। डीएम की स्वीकृति के आज कार्रवाई होने जा रही है। इसके खिलाफ कई गंभीर और संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इसका गैंग कई राज्यों में सक्रिय है। योगी सरकार में इसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं और पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad