Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

संगमनगरी पहुंचे दक्षिण भारतीय पर्यटक, बोले - फैंटास्टिक.. सो ब्यूटीफुल.. जय मां गंगा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत वाराणसी भ्रमण के बाद 220 यात्रियों को लेकर सोमवार दिन में करीब 11.30 बजे पांच बस प्रयागराज पहुंची। संगम तट पर भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा अध्यक्ष गणेश केशरवानी, डीएम संजय खत्री ने सभी का स्वागत किया। चंदन का टीका लगाने के साथ ही फूलों की माला भी पहनाई गई। इन यात्रियों का भरत नाट्यम और शास्त्रीय गीत से भी अभिनंदन हुआ। जोरदार स्वागत से दक्षिण भारतीय पर्यटक अभिभूत रहे।
उन्हें संगम दर्शन और पूजन के लिए ले जाया गया। बोट से गंगा की बीच धारा में पहुंचकर युवा पर्यटक बोले- फैंटास्टिक, सो ब्यूटीफुल जय माँ गंगा...। इसके बाद उन्हें अक्षय वट दर्शन, शंकर विमान मंडपम मंदिर और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क भी ले जाया जाएगा। दोपहर बाद ये यात्री अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। इनके स्वागत के लिए दो दिन से संगम पर तैयारी हो रही थी। 

SV News

खुद डीएम और एसएसपी संगम पर जाकर विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लेते रहे। जो भी कमी मिली, उसे अपने सामने दूर कराया। पीएम मोदी और सीएम योगी के इस कार्यक्रम से जुड़े होने से शासन और प्रशासन की ओर से दक्षिण भारतीय यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही थी। दक्षिण भारत से काशी जाते वक्त भी तीन रोज पहले प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो भाजपाइयों ने फूल बरसाकर इनका स्वागत किया था। फिर वाराणसी में भ्रमण के बाद आज सोमवार को प्रयागराज आगमन पर दक्षिण भारतीय यात्रियों के जोरदार अभिनंदन की तैयारी हो रही थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad