मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)
शुक्रवार को महाराज श्री दण्डी स्वामी केशवाश्रम उ०मा० विद्यालय गुनई गहरपुर में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के सदस्य शेखर बहुगुणा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह से सांस्कृतिक गतिविधियां समय-समय पर होते रहना चाहिए। छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करना भी अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। आज के दौर में बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों व शिक्षकों की मनमोहक प्रस्तुति के लिए उत्साह वर्धन किया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रबन्धक अशोक द्विवेदी द्वारा माल्यार्पण कर और बच्चों द्वारा स्वागत गीत से स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, शिवतांडव नृत्य, केशरी के लाल नृत्य, धरती माता करे पुकार, पुलवामा अटैक , झॉसी की रानी आदि नाटक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य विवेक सिंह ने अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की प्रगति पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शेषमणि शुक्ला और संचालन हास्य कवि अशोक बेशरम व प्रधान अनिल शुक्ल ने किया। अंत में संयोजक अतुल द्विवेदी ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कृष्ण चन्द्र शुक्ल, निर्मल चन्द्र शुक्ल, वीरेन्द्र तिवारी, बाबा तिवारी, प्रेम शंकर शुक्ल, जंगी लाल गुप्ता , रूपनारायण मिश्र,कमलेश मिश्र, संजय तिवारी, पंकज तिवारी, नितेश तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, देवकर पाण्डेय, राकेश द्विवेदी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रामजी यादव, राजेन्द्र पाल, राजेन्द्र यादव, अर्पित यादव, उमा शंकर तिवारी सहित समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।