प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर अभी तक की गई कार्यवाही के संदर्भ में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव ने जानकारी दी और उपद्रवियों को जेल भेजा गया। सभी उपद्रवी मुर्गा बनकर क्षमा मांगते नज़र आए।
सोमवार को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के नेतृत्व में उपद्रवियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। पचास से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार किए गए। जब्त गाड़ियों एवं फुटेज से और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गए आरोपी जो रविवार को यात्रियों सहित पुलिस कर्मियों को निशाना बना रहे थे सोमवार को वह मुर्गा बनकर क्षमा याचना करते नजर आए।