Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: किशोरी को केरल ले जाकर 'जेहादी' बनाने की कोशिश, मह‍िला सह‍ित दो ग‍िरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में ‘केरला फाइल्स’ से मिलती-जुलती एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गंगानगर के फूलपुर में रहने वाली एक अनुसूचित जाति कि किशोरी को केरल में ले जाकर मतांतरण कराने और जिहादी बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामले में फूलपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए तिलहट गांव की दरकशा बानो, उसके सहयोगी कैफ को गिरफ्तार किया है।
शुरुआती छानबीन में पता चला है कि दरकशा बानो का एक बड़ा संगठन है, जो गरीब परिवार की लड़कियों को पैसे का प्रलोभन देती है। इसके बाद उनका ब्रेनवाश करके मतांतरण कराती है। वह देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले संगठन के लिए काम करती है।
अनुसूचित जाति की किशोरी के परिवार का आरोप है कि उसे भी पैसे का लालच दिया गया था। इसके बाद कैफ प्रयागराज जंक्शन तक बाइक से ले गया और रास्ते में अश्लील हरकत की। इसके बाद दरकशा पहले लड़की को लेकर पहले दिल्ली और फिर वहां से केरल पहुंची। वहां कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया गया। इसके बाद मतांतरण करवाकर जिहाद के लिए दबाव बनाया। तब वह घबरा गई और वहां से भाग निकली।
स्टेशन पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो घटनाक्रम का पता चला। तब प्रयागराज पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दरकशा कितने लड़कियों के साथ ऐसा कर चुकी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मुकदमे में वांछित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी होने पर नए तथ्य सामने आ सकते हैं।
अनुसूचित जाति की किशोरी के परिवार का आरोप है कि उसे भी पैसे का लालच दिया गया था। इसके बाद कैफ प्रयागराज जंक्शन तक बाइक से ले गया और रास्ते में अश्लील हरकत की। इसके बाद दरकशा पहले लड़की को लेकर पहले दिल्ली और फिर वहां से केरल पहुंची। वहां कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया गया। इसके बाद मतांतरण करवाकर जिहाद के लिए दबाव बनाया। तब वह घबरा गई और वहां से भाग निकली।
स्टेशन पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो घटनाक्रम का पता चला। तब प्रयागराज पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दरकशा कितने लड़कियों के साथ ऐसा कर चुकी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मुकदमे में वांछित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी होने पर नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad