Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में दूध व्यवसाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, फैली सनसनी

SV News

शराब के नशे में कर रहा था गाली-गलौज, हत्या का आरोप

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के ब्लड बैंक के पास गुरुवार रात 40 वर्षीय दूध व्यापारी सुधीर यादव उर्फ ननका को लाठी-डंडे से पीटा गया। गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसे बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। व्यापारी के भतीजे सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के बेली गांव में रहने वाला सुधीर यादव दूध का कारोबार करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयाें में सबसे छोटा था। गुरुवार रात सुधीर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। आरोप है कि इसका विराेध करने पर मुहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर युवकों ने लाठी-डंडे से इस कदर पीटा कि उसकी आंत फट गई। गंभीर रूप से घायल होने पर घटना की जानकारी परिवार को हुई। तब भतीजा आकाश सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यवसायी को बेली अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो परिवार में गम व गुस्सा छा गया। खबर पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस का कहना है कि सुधीर की मौत होने पर भतीजा अस्पताल से चला गया था। एसीपी सिविल लाइंस श्यामजीत ने बताया कि सुधीर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, जिसको लेकर मारपीट हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad