Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

योगीराज में भाजपा नेता सड़कों पर दौड़ाकर मार रहे गोली, कब होगा बुलडोजर एक्शन: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी में रजिस्ट्री कार्यालय में गोलीबारी में घायल सगे भाइयों अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते समय एक भाजपा नेता का मोबाइल पर फोटो दिखाकर गोली मारने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में खुलेआम सड़कों पर दौड़ाकर गोली मारी जा रही है। गोली मारने वाला भाजपा का नेता है। दो दिन बीत जाने के बाद भी न उसको गिरफ्तार किया गया है न ही उसके घर पर बुलडोजर चला है। 
कांग्रेस नेता ने कहा कि पट्टी के ब्लॉक प्रमुख ने सरेआम रजिस्ट्री आफिस के सामने दौड़ाकर सगे भाइयों को गोली मारी है। दो दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। क्यों बुलडोजर एक्शन नहीं हो रहा है। हमारे आने की सूचना पाकर अस्पताल ने घायल दो भाइयों में से एक का आपरेशन कर उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी। घायल दूसरे भाई से एसआरएन में मुलाकात किया। कहा कि यूपी में पूरी तरह से जंगलराज और माफियाराज चल रहा है।
अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा और सीएम योगी के संरक्षण में भाजपा ने के नेता खुलेआम लोगों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर गोली मार रहे हैं। इनके घर पर बुलडोजर कब चलेगा। अब तक न इनका हाफ एनकाउंटर या फुल इनकाउंटर हुआ। सीएम योगी प्रदेश में जंगलराज को बढ़ावा दे रहे हैं। कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जानी चाहिए और जीरो टॉलरेंस के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
अजय राय ने मोबाइल में भाजपा नेता की तस्वीर दिखाते हुए कहा, यही वो शख्स है जिसने पट्टी में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर सड़क पर दौड़ाकर दोनों भाइयों को गोली मारी। अब तक गिरफ्तारी हुई है न ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चला है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीरो टॉलरेंस सिर्फ कागजों तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके आने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने घायल भाइयों में से एक का जल्दबाजी में ऑपरेशन कर डिस्चार्ज कर दिया।
अजय राय ने सरकार से सवाल किया, क्या बुलडोजर सिर्फ विपक्षियों के घर चलाने के लिए है? जब भाजपा नेता खुलेआम गोली चला रहे हैं तो उनके खिलाफ हाफ एनकाउंटर या फुल एनकाउंटर कब होगा? उन्होंने मांग की कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो और सरकार को यह साबित करना होगा कि उसका बुलडोजर अपराधियों पर भी चलता है, न कि सिर्फ राजनीतिक विरोधियों पर।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad