Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

तेजी से गिर रहा पारा, सुबह और शाम बढ़ी सर्दी

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सर्दी ने कदमों की तेज आहट के साथ जनपद में प्रवेश कर लिया है। बीते तीन दिनों से मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। शुक्रवार रात से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज होने के बाद रविवार की सुबह ने लोगों को बढ़ी ठंड का अहसास हुआ।

सर्दी का हो चुका आगमन 

च्तंलंहतंर ॅमंजीमत छमूे पहले महज स्पर्श जैसी लगने वाली हल्की उत्तरी हवा असर छोड़ रही है। विशेषकर सुबह और रात में। कुल मिलाकर, शहर में सर्दी का आगमन हो चुका है। मौसम की यह नरमी धीरे-धीरे ठिठुरन में बदलने की ओर है और आने वाले दिनों में पारा और गिरने के संकेत साफ हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री कम है, जो यह संकेत देता है कि सर्दी इस बार जल्दी और थोड़ी अधिक सघनता के साथ शुरू हो रही है।

सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही

च्तंलंहतंर ॅमंजीमत छमूे यही नहीं सुबह के समय वातावरण में हल्की धुंध की परत भी तैरती दिखाई दे रही है।। धूप भले ही दिन में झांकती रही पर उसकी गर्माहट पहले जैसी प्रभावशाली नहीं दिखी। अंधेरा होते ही ठंड का लोगों को एहसास होने लगा है।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी?

च्तंलंहतंर ॅमंजीमत छमूे मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह ठंड अभी और बढ़ेगी। सोमवार से 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad