मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सोमेन वर्मा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 19 दिसंबर 2025 को कई निरीक्षक और उप-निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं।
ये स्थानांतरण समायोजन और रिक्त पदों को भरने के क्रम में किए गए हैं। इन तबादलों से जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों में नए प्रभारियों की नियुक्ति हुई है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय को विंध्याचल से हटाकर राजगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अहरौरा सदानंद सिंह को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है।
उप-निरीक्षकों में, ड्रमंडगंज के थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय को विंध्याचल का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अदलहाट थाना की नारायणपुर चौकी के प्रभारी अजय कुमार मिश्र को अहरौरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, लालगंज थाने से भारत सुमन को ड्रमंडगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पीआरओ/एसओजी में तैनात प्रदीप कुमार सिंह को पड़री का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजगढ़ के थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा को कोतवाली शहर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
