surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज 25 जुलाई 2022 दिन सोमवार है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आपको इच्छित कार्यों में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए भी परेशानी भरा हो सकता है। शाम के समय कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। पिता से वाद-विवाद टालें। मानसिक स्तर पर कमजोर महसूस करेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए। गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आपको कोई महत्वपूर्ण और नई बात पता चलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश संबंधी कार्यों को भी करने के लिए दिन उत्तम है लेकिन कागजी कार्य में सावधानी रखें। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहने वाले हैं। विद्यार्थी वर्ग को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलेगी।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आपके सामने कोई बहुत ही शानदार प्रस्ताव आ सकते हैं। ये समय अपनी क्षमताओं पर गहराई से विचार करने का है। जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। भागदौड़ होगी। कोई बड़ी धनहानि की आशंका है। लापरवाही न करें। आप अपने किसी रिश्तेदार को लेकर थोड़े परेशानी महसूस कर सकते हैं। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकता है। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। मन में भले ही डर महसूस हो रहा है, लेकिन हर एक परिस्थिति का सामना करने की कोशिश करें।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है। आपको उधार पैसा लेने और देने दोनों ही मामलों में बचना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें, मानसिक शांति मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग अपने शिक्षण-अध्ययन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगीं। खानपान के प्रति लापरवाही आपकी पाचन क्रिया को असंतुलित कर सकती हैं। आज आपको अतिरिक्त कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आपको सहकर्मियों के साथ साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत से कमाए हुए धन को व्यर्थ की चीजों में बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत को नजरअंदाज न करें। लाभ के मौका हाथ आएंगे। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक सुकून भरा दिन बिता पाएंगे।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें। अगर आज आप किसी वाद विवाद में फंस जाते हैं तो बहुत ही होशियारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल भी रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें।
नोट: आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
(Note: You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)