Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अभाशिस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता मे मेजा के अतुल का चयन

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मथुरा मे आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 33वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश की टीम मे प्रयागराज के अतुल यादव का चयन हुआ है। जिससे घर परिवार में खुशी का माहौल है। 
अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 33वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन रामकली सरस्वती विद्या मंदिर वृन्दावन मथुरा मे आयोजित किया गया। जिसमे प्रयागराज के मेजा के अरई मदरा गांव के अतुल यादव का चयन उत्तर प्रदेश बालक टीम मे चयन हुआ है। अतुल गांव के समीप ही पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज का 12वीं का छात्र है। यह प्रतियोगिता 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक होगी। जिसमें देश भर की सभी टीमें हिस्सा लेगी। इसके पहले अतुल यादव ने फतेहपुर में आयोजित प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान हासिल किया था। अतुल का चयन राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता मे होने पर परिवार सहित क्षेत्र मे खुशी का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad