मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय/श्रीकान्त यादव)। मेजा के जमुआ-ऊंचडीह सम्पर्क मार्ग पर एक अनियंत्रित कार पलटने से उसमें सवार आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि चालक सीएचसी का वार्ड बॉय चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब चार बजे मेजा थाना क्षेत्र के जमुआ-ऊंचडीह सम्पर्क मार्ग पर एक अनियंत्रित कार पलटने से उसमें सवार नेवढ़िया गांव की आशा सुमन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गई और चालक सीएचसी मेजा का वार्ड बॉय जितेन्द्र कुमार पटेल को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। सूत्रों की मानें तो उक्त कार लालतारा स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात फार्मासिस्ट चंद्रिका प्रसाद की बताई गई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार कार चालक नशे में धूत था।