प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के रामपुर में एक अनियंत्रित ट्रेलर स्कूल का बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। जिससे हड़कंप मच गया। हादसा बुधवार तड़के सुबह हुआ। स्कूल टाइम होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि नवंबर में यातायात माह चल रहा है और तेज रफ्तार ट्रक व अन्य वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिम्मेदार लोग आंख पर पट्टी बांध रखी है। यातायात माह को लेकर खाली फोटो खिंचवाकर कोरम पूरा किया जा रहा है।
बुधवार सुबह एक खाली ट्रेलर प्रयागराज से मिर्जापुर की तरफ जा रहा था कि जैसे ही वह रामपुर सेंट जॉन' स्कूल के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। हालांकि इस घटना में सभी बाल-बाल बच गए। स्कूल टाइम होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घंटों हड़कंप मचा रहा।