Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में भूमि का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव

SV News

मामले में दो हिरासत में, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में भूमि का सीमांकन करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। एक पक्ष की ओर से ईंट और पत्थर चलाए गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। 
जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव में लवकुश एवं राजेश्वर मिश्र के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा था। राजेश्वर मिश्र के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम द्वारा गठित राजस्व टीम एवं पुलिस सोमवार को मौके पर सीमांकन करने पहुंची। आरोप है कि राजकुमार पक्ष के लोग जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं, ईंट पत्थर फेंकने लगीं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसका विरोध करते हुए सड़क पर ईंट पत्थर फेंक कर जाम लगा दिया गया। एसीपी थरवई जंग बहादुर यादव का कहना है कि हमले की बात गलत है। कुछ महिलाओं ने ईंट पत्थर चलाते हुए रोड जाम करने की कोशिश की। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा लिखाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad