Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: गेट तोड़कर अस्पताल में घुसी अनियंत्रित कार, मचा हड़कंप

SV News

आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के टैगोरटाउन स्थित निजी अस्पताल का गेट तोड़कर घुसी बेकाबू कार अंदर खड़े आधा दर्जन वाहनों से जा भिड़ी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अंदर खड़ी एंबुलेंस में मौजूद चालक व मरीज घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के सीसीटीवी फुटेज के जरिये जांच की जा रही है।
रसूलाबाद निवासी दीपक जैसवार सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक है। उसने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर को वह मरीज लेकर टैगोरटाउन स्थित अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल परिसर में पहुंचने के बाद वह एंबुलेंस में ही बैठकर अस्पतालकर्मियों के आने का इंतजार कर रहा था।
तभी अचानक बेकाबू कार मुख्य द्वार काे तोड़ते हुए अस्पताल परिसर में घुस गई। इसके बाद एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मारी और वहां खड़े अन्य दोपहिया वाहनाें को भी चपेट में ले लिया। इसमें उसके साथ ही कई लोग चोटिल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। आरोप है कि घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया गया।
यह भी पता चला कि हादसे के वक्त कार चला रही वृद्ध महिला रसूख वाली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कार चालक महिला भी एक डॉक्टर है। जार्जटाउन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad