Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मांडा: खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक पुलिस

 

sv news

भारतगंज चौकी प्रभारी बने उदासीन, खनन का बस्तूर जोरों से जारी, मुकदर्शक बनी पुलिस

मांडा, प्रयागराज (राहुल यादव)। यमुनापार इलाके के मांडा क्षेत्र मे जगह जगह खनन माफियाओं का बोलबाला आम जनमानस के लिए परेशानी का सबब बनकर रह गया है। माफियाओं के आगे पुलिस भी नतमस्तक दिखाई दे रही है। दिन रात खनन का बस्तूर जारी है। लेकिन पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है।

sv news


मांडा थाने की भारतगंज पुलिस चौकी के महेवा कला गंगा नदी के किनारे बीते दो दिनों से खनन का बस्तूर जोरों से जारी है। माफिया बेखौफ़ होकर खनन् के संलिप्त हैँ। खनन मे जुते ट्रैक्टरों ने सड़को की हालात खराब कर दी है। सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैँ। इसके अलवा धुल् मिट्टी से समुचा गाव प्रदूषित हो गया है। कई शिकायतों के बाद भी पुलिस कुम्भकरणी नींद से बाज नहीं आ रही है। इसी तरह मांडा क्षेत्र के अलग अपग गावों मे खनन का सिलसिला जारी है। यहाँ तक की दीघीया पुलोस चौकी क्षेत्र मे खनन माफियाओं ने सरकारी तालाब की मिट्टी दिन ददहाड़े खुदाई कराकर मोटे दामों मे बेच दी। लेकिन पुलिस उदासीन बनी रही।

मामले मे भारतगंज चौकी प्रभारी से वार्ता हेतु सम्पर्क किया गया,लेकिन उनका फोन नही उठा। चौकी प्रभारी पर फोन न उठाने का भी अम जनमानस का गंभीर आरोप है। सूत्रों के मुताबिक चौकी प्रभारी क्षेत्रीय भ्रमण मे भी उदासीन हैँ। इससे क्षेत्र मे अवैध करोबर फल-फुल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Fashion