Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाही पर पति ने हमला कर किया लहूलुहान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी के एडीए कॉलोनी में युवक ने पीआरपी के जवान पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लहूलुहान सिपाही को साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एडीए कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। कुछ देर में नैनी कोतवाली से पीआरवी में तैनात सिपाही बाल गोविंद अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखकर पति आग बबूला हो गया। उसने सिपाही बाल गोविंद पर ब्लेड से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए। साथी सिपाहियों ने किसी तरह से बीच बचाव कर घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाल गोविंद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad