Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सड़क दुर्घटना में पत्रकार के पुत्र की मौत, एक गंभीर

SV News

साथी गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा राजमार्ग स्थित ठंठनवा कांटी गांव के सामने शुक्रवार भोर में सड़क हादसे में पत्रकार के पुत्र की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को जानकारी देते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
शिवकुटी तेलियरगंज निवासी लाल रणविजय सिंह एक दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार हैं। उनका पुत्र सार्थक सिंह अपने साथी बंश ठाकुर (22) पुत्र मनोज सिंह निवासी सलोरी के साथ शुक्रवार सुबह कहीं जा रहा था। ठंठनवा कांटी गांव के पास हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह काफी दूर से बाइक सहित सड़क पर फिसलते चले गए। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी जसरा पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने सार्थक सिंह को मृत घोषित कर दिया। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में अकेली बहन का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने सार्थक का रसूलाबाद गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad