Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में तिरंगा यात्रा के दौरान विवाद, मस्जिद के पास डीजे बजाने को लेकर धक्का-मुक्की, हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनापार के मांडा थाना क्षेत्र के कूदर गांव में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकलते समय विवाद हो गया। गांव स्थित मस्जिद से चंद कदम दूर दूसरे समुदाय के लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे को रोक लिया। जुमे की नमाज के मद्देनजर मस्जिद के सामने से डीजे बजाते हुए ले जाने पर मना किया। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। डीजे संचालक से हाथापाई की गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। डीजे संचालक ने मांडा थाने में कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सोनकर नवयुवक कमेटी द्वारा 15 अगस्त को पियरी से हाटा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। दोपहर करीब एक बजे पियरी से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। इसमें विकास कुमार निवासी ग्राम रत्यौरा, साजी थाना कोरांव, हालपता पियरी थाना मांडा का डीजे भी शामिल था। करीब 15 मिनट बाद तिरंगा यात्रा कूदर गांव स्थित मस्जिद के पास पहुंची तो दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे को रोक लिया। मस्जिद के बाहर से डीजे बजाते हुए न ले जाने की बात कही, जिस पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान डीजे संचालक विकास कुमार के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई करने लगे। यह देखकर दोनों पक्षों के लोगों ने बीच बचाव किया। हंगामे की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। बातचीत कर सभी को शांत कराया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग मांडा थाने पहुंच गए। विकास कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तिरंगा यात्रा निकालते समय दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट नहीं हुई है। धक्का मुक्की की गई है। मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad