ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष ईंजी नित्यानन्द उपाध्याय
मेजा, प्रयागराज (राजेश सिंह)। क्षेत्र के पसना गांव में स्थित स्व. राजपत्ति सिंह स्मारक सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानन्द उपाध्याय (सेवानिवृत्त इंजीनियर लोक निर्माण विभाग) रहे। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद कालेज में मौजूद सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे देश का महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन हमारा देश आजाद हुआ था। हमारे देश पर 200 साल तक ब्रिटिश शासन ने कब्जा कर रखा था। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आज़ाद हुआ था। कालेज के प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह ने भी आज़ादी के इस दिन के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। इस मौके पर संरक्षक अवधराज सिंह, अध्यक्ष रामलाल सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
