Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रेमी-प्रेमिका को छप्पर में पकड़ा, शादी करवाई, बाइक से विदा हुई दुल्हन

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों को बुलाया गया। काफी देर तक कहासुनी होती रही। फिर पंचायत बैठी। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई।

लड़के-लड़की ने भी परिवार और पंचायत के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। दोनों को मंदिर ले जाकर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई गई और लड़की को लड़के के साथ बाइक पर बैठाकर विदा कर दिया।

इस दौरान वहां मौजूद लोग इस अनोखे विवाह और विदाई के पल को मोबाइल कैमरों में कैद करते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला हंडिया क्षेत्र का है।

हंडिया थाना क्षेत्र जगुआ शोसा गांव के रहने वाले युवराज उर्फ पवन (22) और जबरा डीह हंडिया गांव की रहने वाली गुड़िया बिंद (20) का अफेयर चल रहा था। इनके गांवों के बीच की दूरी महज 300 मीटर है।

2 साल से पवन और गुड़िया लव अफेयर में थे। दोनों की मोबाइल पर लगातार बातचीत होती थी। दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते-जुलते रहते थे। कई बार युवराज, गुड़िया से मिलने के लिए उसके गांव आता था।

17 दिसंबर की सुबह दोनों घर से निकले और गांव से 200 मीटर दूर खेत में बने एक छप्पर में मिले। दोनों एक-दूसरे से बात ही कर रहे थे कि गांव के एक युवक ने उन्हें देख लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दोनों ने पूछताछ में प्यार की बात कबूल ली। पहले तो दोनों पक्षों में हल्की झड़प हुई। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर रास्ता निकालने की बात कही। देखते ही देखते बात गांव की पंचायत तक पहुंच गई। बाद में दोनों की शादी करा दी गई और उन्हें विदा कर दिया गया। हालांकि, विदाई के बाद दोनों को उनके घरवालों ने कहीं और जाकर रहने को कह दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।

4 घंटे चली पंचायत के बाद शादी का फैसलारू दोनों परिवारों की नोकझोंक बढ़ी तो मामला पंचायत तक पहुंच गया। राहुल, गुड़िया और उनके परिवार वाले पहुंचे। काफी देर तक सवाल-जवाब चले। गुड़िया के घरवाले पुलिस बुलाने पर आमादा थे, लेकिन गांव वालों ने समझाया कि दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। गुड़िया भी राहुल के खिलाफ शिकायत करने को तैयार नहीं थी।

दोनों ने शादी के लिए हामी भरीरू झगड़े न कर समाधान निकालने की बात हुई। मुकदमेबाजी और बवाल से बचने के लिए दोनों पक्ष समझौते के लिए मान गए। फिर राहुल से पूछा गया कि वह क्या चाहता है। उसने शादी की बात कही। गुड़िया भी राजी थी।

कुछ दिन गांव से दूर किराए पर रहने की शर्तरू राहुल के पिता नहीं हैं। ऐसे में उसकी मां ने शर्त रखी कि दोनों शादी के बाद तुरंत घर नहीं आएंगे। बहुत बदनामी हो चुकी है। फिर तय हुआ कि दोनों कुछ दिन गांव से दूर किराए पर रहेंगे। लड़के ने वादा किया कि वह अब ईमानदारी से नौकरी करेगा, ताकि परिवार चला सके।

भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ शादीरू करीब 4 घंटे की पंचायत के बाद शादी का फैसला लिया गया। दोनों को मंदिर ले जाया गया। गांव के भोलेनाथ चौरा मंदिर में सादगी के साथ आनन-फानन में शादी कराई गई। लड़के के पास बाइक पहले से थी। वह दुल्हन को बाइक से ही विदा कराकर ले गया।

शादी के बाद दोनों अपने गांव नहीं लौटे

शादी के बाद दोनों पहले दिन सैदाबाद के एक होटल में रुके। इसके बाद युवक पत्नी को लेकर किराए के मकान में चला गया। चूंकि, युवराज सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन बाद वह पत्नी को लेकर सूरत चला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad