विभिन्न विभागों के नवीन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान
प्रयागराज (राजेश सिंह)। विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित नव नियुक्ति समारोह बुधवार को सांस्कृतिक चेतना शक्ति के कार्यालय, राजरूपपुर, प्रयागराज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के नवीन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।
प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां (उत्तर प्रदेश) में शामिल हैं-कान्ति प्रभा शुक्ला - प्रदेश कोषाध्यक्ष साधना गुप्ता - प्रदेश सचिव प्रज्ञा शर्मा - प्रदेश सचिव अन्नू विश्वकर्मा - प्रदेश अध्यक्ष दीप किशन कनौजिया - प्रदेश उपाध्यक्ष सरस्वती पाण्डेय - सचिव अंजु त्रिपाठी - सचिव । जिला स्तरीय नियुक्तियां (युवा चेतना शक्ति, प्रयागराज) में-शेखर शर्मा - जिला अध्यक्ष अंजली शर्मा - जिला सचिव आरती पाल - जिला सचिव अंकुर कनौजिया - जिला महासचिव जयदीप रावत, राधा शुक्ला, सोनाली शर्मा, प्रदीप किशन कनौजिया - जिला कार्यवाहक।
सांस्कृतिक चेतना शक्ति प्रयागराज की नियुक्तियांरूश्रीमती सरस्वती पाण्डेय - सचिव अंजु त्रिपाठी - जिला सचिव प्रीति श्रीवास्तव - जिला अध्यक्ष सरजीत गौतम - जिला उपाध्यक्ष विनीत तिवारी - जिला महासचिव। अन्य जिला स्तरीय नियुक्तियांरूमहेंद्र कुमार शर्मा - जिला प्रभारी (कौशाम्बी)पूजा संकल्प - जिला प्रभारी (प्रतापगढ़)कार्यक्रम की अध्यक्षता में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ ने कहा संगठन तभी सशक्त होता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता सहयोग, समर्पण और संबल बनकर आगे बढ़ता है। प्रदेश अध्यक्ष साकिब सिद्दीकी ‘बादल’ ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश स्तर पर अपनी-अपनी विंग को मजबूत करें और प्रतिभाशाली कलाकारों एवं बच्चों को मंच प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी, सांस्कृतिक चेतना शक्ति अध्यक्ष पूनम तिवारी, युवा चेतना शक्ति अध्यक्ष संध्या कनौजिया ‘श्रीजी’, मिथलेश विश्वकर्मा, सोनी विश्वकर्मा, अनुज शर्मा सहित अन्य सम्मानित सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
