Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माघ-मेले में 2 जनवरी की रात से नहीं चलेंगे वाहन

sv news

पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले लागू होगा प्रतिबंध, पार्किंग में खड़ी करनी होंगी गाड़ियां

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में माघ मेले के पहले स्नना पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर ट्रैफिक योजना तैयार है। इसके तहत दो जनवरी की रात आठ बजे से ही मेले में वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी। संगम नोज पर प्रशासकीय और चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे। यह व्यवस्था चार जनवरी की सुबह तक लागू होगी। मेला पुलिस के अफसरों ने बताया कि माघ मेला क्षेत्र में मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की जा चुकी है। तीन जोन के अनुसार अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है, जो इस प्रकार से होगी।

पार्किंग से मेला क्षेत्र/स्नान घाट की यातायात योजना (परेड क्षेत्र)

1- प्लॉट संख्या-17 पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल काली मार्ग द्वारा अपर संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट एवं राम घाट पर जा सकेंगे। स्नान उपरांत श्रद्धालुगण अक्षयवट मार्ग, खड़जा वापसी मार्ग होते हुए त्रिवेणी वापसी मार्ग द्वारा संबंधित पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

2- गल्ला मंडी पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल काली-02 मार्ग से मोरी रैम्प, किलाघाट मार्ग होते हुए काली उत्तरी घाट, मोरी घाट, शिवाला घाट एवं दशाश्वमेध घाट जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण गंगामूर्ति चौराहा से ओल्ड जी०टी० रोड, थाना दारागंज के सामने से अथवा रिवर फ्रंट मार्ग द्वारा संबंधित पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

3- नागवासुकी पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल रिवर फ्रंट मार्ग अथवा संबंधित मार्ग द्वारा नागवासुकी स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण संबंधित मार्गों एवं रिवर फ्रंट मार्ग से पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

पार्किंग से मेला क्षेत्र/स्नान घाट की यातायात योजना (झूंसी क्षेत्र)

1- ओल्ड जी०टी० कछार पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल नागवासुकी मार्ग द्वारा पांटून पुल संख्या-04 एवं 05 (पश्चिमी) के मध्य बने स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण ओल्ड जी०टी० मार्ग से ओल्ड जी०टी० कछार पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

2- टीकरमाफी महुआबाग पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल महुआबाग पार्किंग से जी०टी० रोड, टीकरमाफी होते हुए त्रिवेणी मार्ग द्वारा पांटून पुल संख्या-02 एवं 03 (पश्चिमी) के मध्य बने स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण काली मार्ग से टीकरमाफी, जी०टी० रोड होते हुए महुआबाग पार्किंग अथवा संबंधित अन्य पार्किंगों में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

3- सोहम आश्रम पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल रिवर फ्रंट झूंसी मार्ग द्वारा अक्षयवट मार्ग से पांटून पुल संख्या-01 के दक्षिणी (ऐरावत स्नान घाट) पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण महावीर मार्ग से रिवर फ्रंट झूंसी मार्ग पर पहुँचकर समुद्रकूप मार्ग अथवा रिवर फ्रंट झूंसी मार्ग से सोहम आश्रम पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

पार्किंग से मेला क्षेत्र/स्नान घाट की यातायात योजना (अरैल क्षेत्र)

1- देवरख कछार पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल सोमेश्वर महादेव रैम्प मार्ग से सोमेश्वर महादेव स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण उसी मार्ग से देवरख कछार पार्किंग अथवा संबंधित पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

2- गंजिया पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल अरैल घाट मार्ग से फलाहारी बाबा आश्रम के सामने से अरैल बाँध रोड पहुँचकर रैम्प द्वारा अरैल घाट, चक्रमाधव घाट एवं अन्य स्नान घाटों पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण रैम्प द्वारा अरैल बाँध रोड होते हुए सच्चा बाबा आश्रम, सूरियाबीर तिराहा से गजिया पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

3- नवप्रयागम पार्किंग से

श्रद्धालुगण अपने वाहनों को पार्क कर पैदल नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से अरैल बाँध रोड पहुँचकर रैम्प द्वारा अरैल घाट, चक्रमाधव घाट एवं अन्य स्नान घाटों पर जा सकेंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुगण रैम्प द्वारा संकट मोचन मार्ग होते हुए नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से नवप्रयागम पार्किंग में पहुँचकर अपने वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।

पांटून पुलों पर वनवे

पांटून पुलों पर आवागमन हेतु एकल मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परेड से झूंसी की ओर जाने हेतु पांटून पुल संख्या-03, 05 एवं 07 का प्रयोग करें। झूंसी से परेड की ओर आने हेतु पांटून पुल संख्या-04 एवं 06 का प्रयोग करें। विपरीत दिशा में वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। पांटून पुल संख्या-01 एवं 02 कंटिन्जेंसी के लिए आरक्षित रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad