Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

sv news


आईएएनएस, काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार शाम मनकामना मंदिर में पूजा-अर्चना करके लौट रहे लगभग सात भारतीय तीर्थ यात्रियों की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गोरखा जिले के पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि शहीद लखन ग्रामीण नगरपालिका के कंतर क्षेत्र में एक छोटी बस खाईं में गिर गई, जिससे तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सात तीर्थ यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कालेज भेजा गया है। बचाव अभियान जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, छोटी बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।

गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि यह मनकामना मंदिर के पश्चिम में तनहुन जिले के अंबुखैरेनी क्षेत्र की ओर जा रही थी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद यात्री कहां जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad