मेजा के भड़ेवरा मे डां भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को मेजा विधानसभा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव मे समाजवादी पार्टी द्वारा बड़े ही उल्लास एवं सम्मान पूर्वक मनाया गया बाबा साहेब के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माण ही नहीं बल्कि समाज निर्माण भी कर रहे थे। संविधान तो लिखा-पढ़ी का काम था हो गया लेकिन समाज के ऊबड़-खाबड़ व्यवस्था को पाटने के लिए लम्बे समय की जरूरत होती है, दुःख है कि समय के पहले बाबा साहेब नही रहे। वह सामाजिक विषमता को पाटना चाहते थे। समाज सदैव उनके योगदान को याद रखेगा।
समाजवादी पार्टी अनवरत बाबा साहेब के दिखाये रास्ते पर चल रही है। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबा साहेब के सपनों का समाज बनाने तथा उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों के लिए लगातार संघर्षरत हैं।समाज मे ऊंच नीच की जिस खड़ी लाईन को बाबा साहेब पाटना चाहते थे;वही काम आज पीडीए के माध्यम से सपा प्रमुख अखिलेश यादव कर रहे हैं।
कार्यक्रम मे प्रेम चंद यादव, राम निरंजन विश्वकर्मा, मुनि नारायण यादव,भोला पाल, हिमांशु सिंह,बद्री नारायण पाण्डेय,बिसुन यादव, मौजी लाल,फिरोज खान,विजय बहादुर कुशवाहा, अरविंद यादव, अर्जुन सिंह बिसेन, सुप्रिंस सिंह,शिवराम पटेल,पारस नाथ निषाद, कल्लू शर्मा,दिव्यांशु शुक्ला, फूल चंद आदिवासी,बब्बू शर्मा, चंचल जैसल, नीरज यादव, अजीत यादव, विमल यादव,अंकित शर्मा, सोनू सोनकर,दुर्गेश शर्मा,जुगुनू बिंद, कृष्ण कुमार, अंकित शर्मा,पंकज बिंद,पवन विश्वकर्मा, छब्बू राम, पन्ना लाल, सुरेश जैसल,साहब लाल आदि रहे।

